AIIMS Recruitment: यहाँ कई पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी 1 लाख से अधिक की सैलरी, जानें डिटेल्स

jobs

AIIMS Recruitment: ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, भूवनेश्वर ने नए नोटिफिकेशन जारी किये हैं, जिसके मुताबिक ग्रुप ए फैकल्टी के विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। यदि आपको भी नौकरी की तलाश है तो यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। कुल 67 पद रिक्त हैं। प्रोसेसर पद के लिए 29, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 25, एडिशनल प्रोफेसर के लिए 5 और एसोसिएट प्रोसेसर के लिए 8 वैकेंसी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार नोटिफकेशन जारी होने के 30 दिनों के अंदर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी। नियुक्तियाँ, बायोमेट्रिक, एनाटॉमी, कार्डियोलॉजी, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, मेडिसिन समेत अन्य कई डिपार्टमेंट में की जाएगी।

योग्यता और आयु सीमा

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमडी/एसएस/डीएम/एमसीएच/मास्टर्स डिग्री की योग्यता होगा अनिवार्य होगा। कैंडीडेट की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 58 साल है।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। नियुक्ति के बाद 1,01,500 रुपये से लेकर 1,68,900 रुपये की सैलरी दी जाएगी।

आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के आपको 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफ़िशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। अधिसूचना देखने के लिए सबसे पहले aiimsbhubaneswar.nic.in पर जाएं। फिर रीक्रूट्मेन्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। ऑनलाइन रीक्रूट्मेन्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें। AIIMS/BBSR/RECT./FAC. RECT./2022/941/4643 & 2022-10-28 पर क्लिक करें। आवेदन करने के लिए Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews