AIIMS में सीनियर रेजिडेंट बनने का सुनहरा मौका, यहां जानिए कैसे कर सकते हैं इसके लिए आवेदन

अगर आप भी AIIMS में जॉब करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक गोल्डन चांस आया है। बता दें कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बठिंडा ने बंपर पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। चलिए जानते हैं कि इसके लिए उम्मीदवार को कैसे आवेदन करना होगा।
AIIMS में सीनियर रेजिडेंट बनने का सुनहरा मौका, यहां जानिए कैसे कर सकते हैं इसके लिए आवेदन

क्या आप भी AIIMS में नौकरी का सपना देख रहे हैं? अगर ऐसा है तो आपके लिए यह बहुत काम की खबर है। बता दें कि आपका सपना अब पूरा हो सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बठिंडा द्वारा बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं कि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता क्या रखी गई है, आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है, साथ ही कैसे इसके लिए आवेदन किया जा सकता है और आवेदन शुल्क क्या रहेगा।

शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें

दरअसल, AIIMS बठिंडा में सीनियर रेजिडेंट के कुल 153 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके तहत उम्मीदवार 20 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें तो इसके लिए उम्मीदवार के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, डीएनबी या एमडीएस की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा पर नजर डालें

वहीं आयु सीमा पर नजर डालें तो उम्मीदवार की अधिकतम आयु आवेदन करने के लिए 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी। बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को इन पदों पर हर महीने ₹67,700 की सैलरी मिलेगी।

आवेदन शुल्क

वहीं आवेदन शुल्क की बात की जाए तो बता दें कि उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क देना होगा। ओबीसी, जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस के तौर पर ₹1180 तय की गई है, जबकि यह एप्लीकेशन फीस एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए ₹590 रहने वाली है।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbathinda.edu.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर “Apply” लिंक दिखाई देगा, जिसमें आप सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। याद रखें कि फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट अवश्य लें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews