AAI Recruitment 2022 : एयरपोर्ट अथॉरिटी में निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

NABARD Recruitment 2023

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इस महंगे समय में बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर तय की गई है। इस भर्ती (एएआई भर्ती 2022) प्रक्रिया के माध्यम से कुल 156 पद भरे जाएंगे।

रिक्तियों योग्यता विवरण

जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस): उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए। 3 साल का ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल डिप्लोमा या भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

जूनियर असिस्टेंट (कार्यालय): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

ये भी पढ़े … अलीबाग में बनेगा विराट-अनुष्का का फार्महाउस, कपल ने 19 करोड़ में की डील पक्की

वरिष्ठ सहायक (लेखा): किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक 3 या 6 महीने के कंप्यूटर प्रमाण पत्र के साथ।

वरिष्ठ सहायक (राजभाषा): जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के साथ स्नातकोत्तर किया है, वे इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष

ऊपरी आयु सीमा: 30 वर्ष

एएआई भर्ती 2022 महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन प्रक्रिया शुरू: 1 सितंबर

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 सितंबर

ये भी पढ़े … लक्ष्मण नरसिम्हन बने Starbucks के नए सीईओ

आवेदन शुल्क

यूआर / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 1000 रूपये

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / भूतपूर्व सैनिक / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : फ्री

आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews