AIIMS Recruitment 2022: 410 पदों पर निकली भर्ती, 16 मई लास्ट डेट, जानिए आयु-पात्रता

Hssc recruitment 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली के मेडिकल फील्ड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Chhattisgarh Government Jobs 2022) पाने का सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (Raipur AIIMS Recruitment 2022) दिल्ली ने 410 सीनियर रेजिडेंट एवं डेमोंस्ट्रेटर पदों पर भर्ती निकाली है।योग्य अभ्यर्थी दिलल्ली एम्स की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aiimsdelhi.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 16 मई 2022 है।

Delhi AIIMS Recruitment 2022

कुल पद- 410

पदों का विवरण-

  • एनेस्थिसियोलॉजी में 50 पद।
  •  कार्डिएक एनेस्थिसियोलॉजी के 7 पद।
  • न्यूरो-एनेस्थिसियोलॉजी के 14 पद।
  •  रेडियो डायग्नोसिस और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के 14 पद।
  • र्डियोवास्कुलर रेडियोलॉजी और एंडोवास्कुलर इंटरवेंशन के 7 ।
  • अन्य पद

आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को 5 वर्ष की छूट, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को 3 वर्ष की छूट, दिव्यांग व्यक्ति [पीडब्ल्यूबीडी] सामान्य श्रेणी को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।वहीं, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

योग्यता-

  • विभिन्न पदों के लिए एमडी/ डीएनबी समेत विभिन्न शैक्षिक योग्यता मांगी गई है। जिसकी डिटेल भी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
  • एनेस्थिसियोलॉजी पेन मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एनेस्थिसियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल डिग्री अर्थात एमडी / डीएनबी होनी चाहिए।
  • पैलिएटिव मेडिसिन के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल डिग्री अर्थात, प्रशामक चिकित्सा / एनेस्थिसियोलॉजी / मेडिसिन / ऑन्कोलॉजी (सर्जिकल / मेडिकल) में एमडी / डीएनबी होनी चाहिए। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन- पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

आवेदन शुल्क- पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपए और एससी एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 1200 रुपए निर्धारित है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews