सरकारी नौकरी 2024: हाई कोर्ट में निकली बंपर भर्ती, 3306 पद रिक्त, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन, जान लें पात्रता और वेतन 

इलाहाबाद हाई कोर्ट में ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू होगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म सकता है?
high court recruitment

Allahabad High Court Recruitment 2024: इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 24 अक्टूबर तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://www.allahabadhighcourt.in/ या exam.nta.ac.in/AHCRE पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 3306 है। जिसमें से स्टेनोग्राफर के लिए 583, जूनियर असिस्टेंट 932, पेड अप्रेंटिस के लिए 122,  ड्राइवर के लिए 30 और ग्रुप डी (ट्यूबवेल ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, प्रोसेसर सर्वर चपरासी, चौकीदार, वॉटरमैन, स्वीपर माली इत्यादि) के लिए 1639 पद खाली हैं।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता (AHC Recruitment 2024 Eligibility)

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। 1 जुलाई 2027 तक आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के लिए स्टेनोग्राफी और टाइपिंग सर्टिफिकेट के साथ-साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। जूनियर असिस्टेंट के पद पर  टाइपिंग और कंप्यूटर सर्टिफिकेट के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास होने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस और 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।  ट्यूबवेल ऑपरेटर कम इलेक्ट्रीशियन के लिए जूनियर हाई स्कूल पास के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। प्रोसेस सर्वर के लिए हाई स्कूल पास होना चाहिए। पियून, ऑर्डरली, ऑफिस पीयून और फर्राश, चौकीदार, वॉटरमैन, स्वीपर, माली के लिए जूनियर हाई स्कूल योग्यता होनी चाहिए। स्वीपर कम फर्राश के लिए 6वीं पास होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद पोस्ट के हिसाब से स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। स्किल टेस्ट में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा।

मिलेगा इतना वेतन (Salary) 

स्वीपर कम फर्राश पद पर नियुक्ति के बाद 6000 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा। बाकी अन्य पदों को पे स्केल 5200 से लेकर 20200 रुपए के तहत हर महीने वेतन मिलेगा।

एप्लीकेशन फीस (Allahabad High Court Vacancy Application Fees)

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड- 3- जनरल, ओबीसी के लिए एप्लीकेशन फीस 950 रुपए, ईडब्ल्यूवस के लिए 850 रुपए और एससी/एसटी के लिए 750 रुपए है।
  • जूनियर असिस्टेंट- जनरल और ओबीसी के लिए 850 रुपए, ईडब्ल्यूएस के लिए 750 रुपए और एससी/एसटी के लिए 650 रुपए फीस है।
  • ड्राइवर- जनरल और ओबीसी 850 रुपए, ईडब्ल्यूएस के लिए 750 रुपए और एससी/एसटी के लिए 650 रुपए शुल्क है।
  • ग्रुप डी- जनरल और ओबीसी के लिए 800 रुपए । ईडब्ल्यूएस के लिए 700 रुपए और एससी/एसटी के लिए 600 रुपए है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews