सरकारी नौकरी: AMC ने निकाली 572 पदों पर भर्ती, 23 जनवरी तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

एमएमसी ने अलग-अलग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुका। पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर फॉर्म भर सकते हैं। 
AMC Recruitment 2025

अमदावाद नगर निगम ने अस्सिटेंट इंजीनियर, असिस्टेंट सिटी इंजीनियर और टेक्निकल सुपरवाइजर पदों पर भर्ती (AMC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 23 जनवरी 2026 तक योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://amcmodules.ahmedabadcity.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 27 जनवरी 2026 तय की गई है। सभी उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया की डिटेल जानकारी दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 572 है। जिसमें से असिस्टेंट सिटी इंजीनियर के लिए 27, असिस्टेंट इंजीनियर के लिए 71 और असिस्टेंट टेक्निकल सुपरवाइजर के लिए 474 पद खाली हैं। इसके अलावा वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। आवेदन करने के लिए अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/एसईबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों लिए शुल्क 250 रुपये है। PwD उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

क्या है पात्रता?

  • अलग-अलग पदों के लिए पात्रता भी अलग तय की गई है। असिस्टेंट सिटी इंजीनियर पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 37 वर्ष है।
  • अस्सिटेंट इंजीनियर पद के लिए भी सिविल इंजीनियर में बीई डिग्री होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 33 वर्ष है। संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव कम से कम होना चाहिए।
  • असिस्टेंट टेक्निकल सुपरवाइजर पद पर सिविल इंजीनियरिंग में बीई या डिप्लोमा योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। किसी प्रकार के अनुभव की जरूरत नहीं पड़ेगी। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
  • सरकारी नियमों के तहत महिलाओं/एससी/एसटी/एसईबीसी/ईडब्ल्यूएस को 5 साल की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। लिखित परीक्षा सबसे पहले आयोजित की जाएगी। स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों के साथ बताए गए पते पर उपस्थित होना होगा।

असिस्टेंट सिटी इंजीनियर पद पर नियुक्ति के बाद 53,100 रुपये से लेकर 1,67,800 रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए वेतन 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक हो सकता है। असिस्टेंट टेक्निकल सुपरवाइजर पद पर नियुक्ति के बाद पहले 3 साल तक 48,000 रुपये फिक्स्ड वेतन मिलेगा। वहीं इसके बाद 29,200 से लेकर 92,300 रुपये मासिक तक वेतन दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews