आंगनवाड़ी में निकली 1717 पदों पर भर्ती, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द भरें फॉर्म, जानें पात्रता, वेतन और चयन प्रक्रिया 

आँगनवाड़ी में महिलाओं के लिए बंपर भर्ती है। विभिन्न केंद्रों के लोए आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग है। 
anganwadi vacancy 2024

Anganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। झांसी, हमीरपुर, अमेठी, वाराणसी, कन्नौज और अलीगढ़ आंगनवाड़ी केंद्रों में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.upanganwadibharti.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1717 है। वाराणसी  जिले में 199, झांसी जिले में 290, हमीरपुर में 164, कन्नौज में 138, अलीगढ़ में 499 और अमेठी में 427 पद खाली है।

आवेदन की अंतिम तिथि (UP Anganwadi Recruitment 2024)

जिलावार आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग-अलग है। वाराणसी जिले के लिए 25 अक्टूबर, झांसी जिले के लिए 17 अक्टूबर, हमीरपुर के लिए 15 अक्टूबर, अमेठी के लिए 17 अक्टूबर, कन्नौज के लिए 17 अक्टूबर और अलीगढ़ के लिए 14 अक्टूबर तक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (Anganwadi Vacancy Eligibility)

किसी भी मान्यता प्राप्त  बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का समान ग्राम पंचायत या वार्ड का निवासी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन (Selection Process and Salary)

उम्मीदवारों का मेरिट के आधार पर होगा। तलकशुदा, सिंगल, विधवा और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो नीचे दी गई है-

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews