Anganwadi Recruitment 2022: आंगनबाड़ी में 8860 पदों पर बंपर भर्ती, अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

Indian Postal Department

अहमदाबाद, डेस्क रिपोर्ट। आंगनबाड़ी में नौकरी (Anganwadi Recruitment 2022) पाने का सुनहरा मौका है।  ICDS महिला एवं बाल विकास विभाग गुजरात ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 8860 पदों पर भर्ती निकली है। इसके आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो गई है और 4 अप्रैल लास्ट डेट है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार  Gujarat Anganwadi की आधिकारिक वेबसाइट e-hrms.gujarat.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Anganwadi Recruitment 2022

कुल पद- 8860

आयु सीमा- आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट होगी।

योग्यता मानदंड-आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु मान्यता प्राप्त बोर्ड से 7वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।

इन लिंकों पर करें क्लिक-

  • https://e-hrms.gujarat.gov.in/Advertisement पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • https://e-hrms.gujarat.gov.in/Advertisement/Index# के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • ईएमआरएस गुजरात की आधिकारिक वेबसाइट e-hrms.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करें।
  • सभी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  • अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews