Anganwadi Recruitment: आँगनबाड़ी में निकली बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं पास महिलाएं करें आवेदन, जानें पात्रता और वेतन

anganwadi vacancy 2024

Anganwadi Recruitment 2024: राजस्थान महिला और बाल विकास विभाग ने राज्य के अलग-अलग जिलों के अंगनबाड़ी में अंगनबाड़ी वर्कर, आशा सहयोगिनी और आँगनबाड़ी साथिन के पद पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 2000 से भी अधिक है। जैसलमेर और धौलपुर जिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल तक जारी है। इच्छुक और योग्य महिलाएं https://wcd.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकती हैं। उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

योग्यता और आयु सीमा

आशा सहयोगिनी और अंगनबाड़ी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। वहीं आँगनबाड़ी साथिन के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

वेतन

नियुक्ति के बाद आँगनबाड़ी साथिन को प्रतिमाह 1800 रुपए से लेकर 33,00 रुपए वेतन मिलेगा। आँगनबाड़ी आशा सहयोगिनी को प्रतिमाह 4508 रुपए सुर अंगनबाड़ी वर्कर को 5000 रुपए वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले राजस्थान सरकार के ऑफिशियल वेबसाइट https://wcd.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Latest Updates” के सेक्शन पर जाएं।
  • WCD Anganwadi के एप्लीकेशन लिंक पर जाएं।
  • आवेदन पत्र को भरें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • फॉर्म को जमा करें। भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews