Anganwadi Recruitment : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 850 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 19 सितंबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के जरिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायक के पदों पर भर्ती की जाएगी।आवेदन करने के लिए कम से कम आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं क्लास पास होना जरूरी है।
anganwadi vacancy 2024

Anganwadi Recruitment 2024: आंगनवाड़ी में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के बाल विकास परियोजना कार्यालय की तरफ से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icdspsbdn.in के माध्यम से 18 सितंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं।वही छत्तीसगढ़ के दुर्ग सुकमा में भी आंगनबाड़ी सहायिका के कई पदों पर भर्ती निकाली गई है, आवेदन की प्रक्रिया जारी है, 19 सितंबर लास्ट डेट है।

WB Anganwadi Recruitment 2024

कुल पद : 854

पदों का विवरण

  • अंदल- 40
  • आसनसोल-139
  • आसनसोल (2)- 66
  • बाराबनी- 44
  • दुर्गापुर (1)- 06
  • दुर्गापुर (2)-15
  • फरीदपुर- 41
  • जमुरिया (शहर) – 22
  • कांकसा- 114
  • कुल्टी- 108
  • पांडवेश्वर- 60
  • रानीगंज (ग्रामीण)- 89
  • रानीगंज (शहर)- 38
  • सालनपुर- 52

आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो आवेदकों की उम्र 18 साल से लेकर 35 साल के बीच होनी चाहिए।

योग्यता : आवेदन करने के लिए कम से कम आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं क्लास पास होना जरूरी है। उम्मीदवार को संबंधित पंचायत समिति का स्थायी निवासी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इन पद पर उम्मीदवारों का चयन रिटेन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 4,500 रुपये का मानदेय मिलेगा।ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि : 18 सितंबर 2024

CG Anganwadi Worker Vacancy

कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना छिंदगढ़ द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

  • कहां कहां होगी:  ग्राम पंचायत छिन्दगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्र विनोदापारा, छिन्दगढ़ के ग्राम रानीबहाल में आंगनबाड़ी केंद्र पिटटेपारा, ग्राम पंचायत कांजीपानी में आंगनबाड़ी केंद्र पांण्डरीपानी, ग्राम पंचायत गंजेनार के ग्राम कस्तुरी में आंगनबाड़ी केंद्र कुम्हारपारा, पटेलपारा और बोरगुत में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • किन पदों पर होगी:  ग्राम पंचायत गंजेनार में आंगनबाड़ी केंद्र आमापारा, सोढ़ीपारा और गिरलागुढ़ा, ग्राम पंचायत पाकेला में आंगनबाड़ी केंद्र ठोठापारा एवं बुटारास, ग्राम पंचायत मुर्रेपाल के ग्राम चौपेल में आंगनबाड़ी केंद्र चौपेल 2, ग्राम पंचायत धोबनपाल में आंगनबाड़ी केंद्र मुरियापारा, ग्राम पंचायत कुन्दनपाल में आंगनबाड़ी केंद्र बैट्टीपारा और हड़मापारा, ग्राम पंचायत कुन्ना में आंगनबाड़ी केंद्र बण्डीपारा, ग्राम पंचायत पेन्दलनार में आंगनबाड़ी केंद्र पटेलपारा ग्राम पंचायत डोलेरास में आंगनबाड़ी केंद्र पसैलपारा ,ग्राम पंचायत केरातोंग ग्राम अब्दुमपाल में आंगनबाड़ी केंद्र पखनागुड़ा, केरातोंग के ग्राम बेन्द्रपानीे में आंगनबाड़ी केंद्र रेंगमपारा में 01-01 आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • आयु सीमा : जहां रिक्त पद है आवेदिका को उसी राजस्व ग्राम की एवं नगरीय क्षेत्र के लिए उसी वार्ड का स्थानीय निवासी होना चाहिए। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष निर्धारित की गई है
  • आवेदन की लास्ट डेट: आवेदिका 10 सितंबर 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना छिंदगढ में कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना छिंदगढ से प्राप्त की जा सकती है।
  • 3 अन्य पदों पर भी भर्ती : महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए स्वीकृत/रिक्त 03 आंगनबाड़ी सहायिका के पद भी पर नियुक्ति की जानी है।
  • कहां करना है आवेदन :नियुक्ति हेतु आवेदन 19 सितम्बर 2024 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग (शहरी) पांच बिल्डिंग बाल संरक्षण गृह परिसर, महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है।
  • कहां होगी भर्ती: आंगनबाड़ी केन्द्र कुम्हार पारा केन्द्र वार्ड 01 नयापारा, तकिया पारा केन्द्र क्रमांक 02 वार्ड 08 तकिया पारा, बोरसी बस्ती वार्ड 52 बोरसी दक्षिण के लिए सहायिका के 03 पदों की भर्ती की जानी है।
  • आयु सीमा : आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)।
  • योग्यता: आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण हो। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर निर्धारित अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे।आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में नगरीय क्षेत्र में संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा वार्ड पार्षद तथा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा। आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
  • मानदेय :आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।
  • कहां करना है आवेदन: जिन वार्डाे के रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, उस वार्ड में निवासरत इच्छुक आवेदिकाओं को वार्ड का निवासी होने संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही आवेदन पत्र कार्यालय से प्रदाय किए जाएंगे। अन्य वार्ड में निवासरत आवेदिकाओं को आवेदन पत्र नही दिए जाएंगे। कार्यालय द्वारा जारी पंजीकृत आवेदन पत्र ही मान्य किए जाएंगे। आवेदन की फोटोकापी अमान्य होगी। आवेदन में संलग्न समस्त दस्तावेज आवेदिका द्वारा स्व प्रमाणित होना चाहिए। कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर जमा करने की अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।

     

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews