Anganwadi Recruitment : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के विभिन्न पदों पर भर्ती, 5 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

 उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष होने के साथ ही वह हिमाचल की स्थाई निवासी होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है।
jobs

Anganwadi Recruitment 2024:हिमाचल प्रदेश में आंगनवाड़ी केन्द्रों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बाल विकास परियोजना करसोग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका के 40 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन पत्रों की छंटनी करने के बाद पात्र उम्मीदवारों के लिए 14 से 16 अक्टूबर तक उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय करसोग में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित 5 अक्टूबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय करसोग में आवेदन कर सकती हैं।अभ्यर्थी को साक्षात्कार के समय व्यक्तिगत रूप से वांछित मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा।

जानें आयु योग्यता

उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष होने के साथ ही वह हिमाचल की स्थाई निवासी होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आवेदन किया जाना है, उसका नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।

दस्तावेज दस्तावेज

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कब होंगे साक्षात्कार

  • आंगनबाड़ी केंद्र कुंड, लरूना, कशौहल, भनेरा, कांढी, ममेल, ग्वालपुर, ठहली, नस्वार, भवनाडा, बरोड, मेहरन, शकरिंडी, बखलुन्ही में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार का आयोजन उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय करसोग में 14 अक्टूबर को किया जाएगा।
  • आंगनबाड़ी केंद्र जाच्छ, महासुधार, काहणों, कांडा, कांढी, मझास, शोपा, शिल्लीशेरी, सराहन,मशोग,नराश, मनोला, सांवीधार में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को पात्र उम्मीदवारों का 15 अक्टूबर को उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय करसोग में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
  • आंगनबाड़ी केंद्र बेलूढांक, चेखवा, ग्वलपुर, रंडोल, भ्याणा, बगैला, बगैण, शैंधल,वही सरही,रशोग, प्रालाकशौट, टिक्करी, जमोधार में आंगनबाड़ी सहायिका के पात्र उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 16 अक्टूबर को उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय करसोग में आयोजित किया जाएगा।

CG Anganwadi Worker Vacancy

पदों का विवरण: महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए स्वीकृत/रिक्त 03 आंगनबाड़ी सहायिका के पद भी पर नियुक्ति की जानी है।नियुक्ति हेतु आवेदन 19 सितम्बर 2024 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग (शहरी) पांच बिल्डिंग बाल संरक्षण गृह परिसर, महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है।

कहां होगी भर्ती: आंगनबाड़ी केन्द्र कुम्हार पारा केन्द्र वार्ड 01 नयापारा, तकिया पारा केन्द्र क्रमांक 02 वार्ड 08 तकिया पारा, बोरसी बस्ती वार्ड 52 बोरसी दक्षिण के लिए सहायिका के 03 पदों की भर्ती की जानी है।

आयु सीमा : आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)।

योग्यता: आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण हो। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर निर्धारित अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे।आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में नगरीय क्षेत्र में संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा वार्ड पार्षद तथा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा।

मानदेय :आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।

कहां करना है आवेदन: जिन वार्डाे के रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, उस वार्ड में निवासरत इच्छुक आवेदिकाओं को वार्ड का निवासी होने संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही आवेदन पत्र कार्यालय से प्रदाय किए जाएंगे। अन्य वार्ड में निवासरत आवेदिकाओं को आवेदन पत्र नही दिए जाएंगे। कार्यालय द्वारा जारी पंजीकृत आवेदन पत्र ही मान्य किए जाएंगे। आवेदन की फोटोकापी अमान्य होगी। आवेदन में संलग्न समस्त दस्तावेज आवेदिका द्वारा स्व प्रमाणित होना चाहिए। कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर जमा करने की अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews