Anganwadi Recruitment 2026: आंगनवाड़ी में 6110 पदों पर भर्ती, आवेदन विंडो दोबारा खुली, अब 11 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई, जानें डिटेल्स

Punjab Anganwadi Vacancy 2026: पंजाब सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक के 6110 पदों पर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रियादोबारा शुरू हो चुकी है जो 11 मार्च 2026 तक चलेगी।
jobs

पंजाब के सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 6110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को एक बार फिर से खोल दिया है। पहले इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 थी, जिसे अब बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दिया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 11 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ​जिन उम्मीदवारों ने पहले इन पदों के लिए आवेदन किया था, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, जिनके आवेदन पहले दस्तावेजों की कमी के कारण रद्द हो गए थे, वे फिर से अप्लाई कर सकते हैं।

Punjab Anganwadi Vacancy 2026:

संगठन का नाम: एसएसडब्ल्यूसीडी पंजाब (सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास निदेशालय )

पद का नाम: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW), आंगनवाड़ी सहायक (AWH)

कुल पद: 6110

पदों का विवरण

  • ​आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW): 1316 पद
  • ​आंगनवाड़ी सहायिका (AWH): 4794 पद

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए (गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर)। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा और ​आंगनवाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम कक्षा 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को 10वीं स्तर तक पंजाबी भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।
​
​चयन प्रक्रिया: मेरिट आधारित होगी, जिसमें शैक्षणिक अंकों और दस्तावेजों के सत्यापन को आधार बनाया जाएगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र (पंजाब का डोमिसाइल), जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), शैक्षणिक अंकतालिकाएं और पासपोर्ट साइज फोटो।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अतिरिक्त जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क तय किया गया है।

https://sswcd.punjab.gov.in/sites/default/files/JAN%202026/Corrigendum%2024.02.2026.pdf

Punjab Anganwadi District wise detailed

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews