युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सेना आयुध कोर ने निकाली 723 पदों पर भर्ती, 22 दिसंबर तक करें Apply, जानें डिटेल 

आर्मी ऑरडेन्स कॉर्पस ने 723 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://aocrecruitment.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
AOC Recruitment 2024

AOC Recruitment 2024: सेना आयुध कोर ने डिफेंस सिविलियन पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। अधिसूचना जारी हो चुकी है। 2 दिसंबर यानि आज से आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 723 है। मैटेरियल असिस्टेंट के लिए 19, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए 27, सिविल मोटर ड्राइवर के लिए 4, टेली ऑपरेटर ग्रेड-3 के लिए 14, फायरमैन के लिए 247, कार्पेंटर एंड ज्वाइंटर के लिए 7, पेंटर एंड डेकोरेटर के लिए 5, एमटीएस के लिए 11 और ट्रेड्समैन मैट के लिए 389 पद रिक्त हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म? (Army Ordance Corps Vacancy)

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। 10वीं/12वीं पास/डिप्लोमा होल्डर्स/ग्रेजुएट उम्मीदवार पदों के अनुसार फॉर्म भर सकते हैं। सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए। मैटेरियल असिस्टेंट और सिविल मोटर ड्राइवर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। बाकी अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है। आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे भरें फॉर्म (AOC Recruitment Application) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://aocrecruitment.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर “Sign In” के ऑप्शन पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के बाद “Login” करें।
  • आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारों सही-सही दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews