Sarkari Naukari: हाई कोर्ट में निकली 3538 पदों पर भर्ती, जानें आयु-पात्रता और नियम

Sarkari Naukari: हाई कोर्ट में निकली 3538 पदों पर भर्ती, जानें आयु-पात्रता और नियम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने भर्ती के नोटिफिकेशन (AP High Court Recruitment) जारी किए है। अधिसूचना के मुताबिक 3000 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, Overseer, ऑफिस सबोर्डिनेट, सर्वर, कोर्ट मास्टर, पर्सनल सेक्रेटरी, एग्जामिनर, टाइपिस्ट, कॉपीइस्ट, रजिस्ट्रार, असिस्टेंट, ड्राइवर, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट Overseer पद पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…Google Pixel 7a और पिक्सल फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च, फैमिली लॉन्च की हुई घोषणा, जानें डीटेल

कुल पदों की संख्या 3538 है। ऑफिस सबोर्डिनेट के पद पर 520 पद, जूनियर असिस्टेंट के पद पर 681, प्रोसेस सर्वर के पद पर 439, टाइपिस्ट के पद पर 170, ऑफिस सबऑर्डिनेट के पद पर 209, असिस्टेंट के पद पर 158, स्टेनोग्राफर के पद पर 114, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर 13 पद रिक्त हैं। सबसे अधिक वैकेंसी जूनियर असिस्टेंट के पद पर हैं।

यह भी पढ़े…मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को कोर्ट की राहत, 10 नवंबर तक बढ़ी अंतरिम जमानत

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग निर्धारित की गई है। जूनियर असिस्टेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2022 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारी 11 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 42 साल है। आवेदन करने के लिए किसी भी क्षेत्र में बैच्लर की डिग्री अनिवार्य होगी। अन्य पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा जानने के आप ऑफिशियल वेबसाईट पर विज़िट कर सकते हैं।

आवेदन
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले https://hc.ap.nic.in/ पर जाएं।
  • “Notification” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Recruitment” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ नया पेज खुलेगा, आपको जिस पद के लिए आवेदन करना उनके लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन फॉर्म में अपनी सारी डिटेल्स अच्छे से भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews