IAF Agniveer Vayu 2024: भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा

IAF Agniveer Vayu 2024: भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा

IAF Agniveer Vayu 2024 : भारतीय वायु सेना में भर्ती पाने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, IAF ने अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अग्निवीरवायु की भर्ती प्रक्रिया के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा, जहां आपको अग्निवीरवायु की भर्ती से संबंधित विवरण, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। बता दें कि इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। आइए विस्तार से जानें कैसे और कहां कर सकते हैं आवेदन…

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

बता दें कि उम्मीदवार भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु के तौर पर भर्ती होने के लिए IAF 01/2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

  • सबसे पहले अधिकृत वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • जहां आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • यहां उम्मीदवारों को पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • फिर ऑनलाइन आवेदन सबमिट करें।
  • इसके बाद, आपको आवेदन शुल्क 250 रुपये जमा करने होंगे, जिसका भुगतान आईएएफ अग्निवीरवायु रजिस्ट्रेशन 2024 के दौरान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता

अग्निवीरवायु भर्ती (इंटेक 01/2024) के अनुसार, उम्मीदवार केंद्रीय बोर्ड या राज्य बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स और अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए या न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिप्लोमा या व्यावसायिक विषयों के साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स किया होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवार का जन्म 27 जून 2003 से पहले और 27 दिसंबर 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। इसके अनुसार, कैंडिडेट की आयु सीमा 21 साल होनी चाहिए।

13 अक्टूबर को आयोजित होगी परीक्षा

बता दें कि भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीरवायु के रूप में IAF में शामिल होने के लिए चयन परीक्षा 13 अक्टूबर 2023 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT) और मेडिकल टेस्ट होगा। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को अविवाहित होना चाहिए, जिसमें महिला और पुरुष दोनों को शामिल किया गया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, महिला उम्मीदवारों की संख्या और रोजगार योग्यता सेवा आवश्यकता के अनुसार तय की जाएगी।IAF Agniveervayu 2024

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews