
DU Non Teaching Staff Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रजसिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर विश्वविद्यालय की तरफ से आवेदन की अंतिम तारीख 17 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है।
कुल पद- 36
पदों का विवरण
दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के कुल 36 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। जिसमें लैब अटेंडेंट के 15 पद, टेक्निकल असिस्टेंट के 6 पद, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 3 पद और लैबोरेटरी असिस्टेंट के 12 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के अलग-अलग पदों पर अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। जबकि आयु सीमा लैब अटेडेंट के लिए अधिकतम 30 साल और अन्य पदों के लिए अधिकतम 35 साल निर्धारित की गई। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार विश्वविद्यालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।
चयन प्रक्रिया
नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। वहीं लिखित परीक्षा में कुल 400 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनके लिए 2 घंटे निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन शुल्क
दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से नॉन टीचिंग पदों पर जारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस और महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपए निर्धारित किए गए हैं। जबकि एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन के लिए भुगतान करना होगा। बता दें आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के जरिए किया जा सकता है।
