Exam Calendar: अप्रैल में आयोजित होगी JEE Main, यूपीएससी सीडीएस समेत 11 बड़ी परीक्षाएं, नोट लें तारीख, देखें लिस्ट 

अप्रैल में कई बड़ी परीक्षाएं होने वाली है। तारीख घोषित हो चुकी है। 2 अप्रैल से जेईई मेंस सेशन 2 की शुरूआत होगी। आइए जानें कब कौन-सा एग्जाम होगा?
April Exam Calendar 2025

AI Generated

April Exam Calendar 2025: अप्रैल की शुरुआत हो चुकी है। छात्रों और अभ्यर्थियों  के लिए यह महीना काफी खास होगा। कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं होने वाली है। तारीख कन्फर्म हो चुकी है। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। यहाँ उन परीक्षाओं के बारे में बताया है, जिनका आयोजन इस माह में होगा।

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा भी 4 अप्रैल को खत्म होगी, रिजल्ट का काउन्टडाउन शुरू हो जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड दो परीक्षाएं इस महीने आयोजित करेगा, शेड्यूल जारी हो चुका है। कई इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन भी होने वाला है। यूपीएससी सीडीएस 1 और यूपीएससी एनडीए 1 परीक्षा भी 13 अप्रैल को होग। सीबीएसई सुपरिन्टेंडेंट एंड जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 20 अप्रैल को होगी।

जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा 

2 अप्रैल से जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा शुरू होगी। लाखों छात्र इसमें शामिल होंगे। एग्जाम 9 अप्रैल को खत्म होंगे। 2-4 अप्रैल के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का दाखिला देशभर के बीटेक/B.Arch पाठ्यक्रम में होगा।

आरआरबी की दो बड़ी परीक्षाएं 

28 से 30 अप्रैल तक आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में होगा। शेड्यूल जारी हो चुका है। 1376 पदों पर भर्ती होने वाली है। वहीं आरआरबी जूनियर इंजीनियर स्टेज 2 परीक्षा सीबीटी मोड में 22 अप्रैल को आयोजित होगी। 7951 वैकेंसी है। दोनों ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी होंगे।

यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE) का आयोजन 17 अप्रैल को होने वाला है। 2 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। परिणाम इस महीने के अंत में घोषित हो सकते हैं।

अप्रैल में आयोजित होने वाली परीक्षा की लिस्ट और तारीख 

  •  जेईई मेंस सेशन 2- 2 से 9 अप्रैल 2025
  • असम पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा- 6 अप्रैल
  • एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा- 10, 12 अप्रैल
  • यूपीएससी सीडीएस 1/एनडीए 1- 13 अप्रैल
  • केसीईटी एग्जाम- 16 से 18 अप्रैल
  • यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025- 17 अप्रैल
  • नीट एमडीएस 2025- 19 अप्रैल
  • सीबीएसई सुपरिन्टेंडेंट एण्ड जूनियर असिस्टेंट परीक्षा- 20 अप्रैल
  • आरआरबी जेई सीबीटी 2- 22 अप्रैल
  • आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा- 28 से 30 अप्रैल
  • BITSAT एग्जाम- 26-30 अप्रैल परीक्षा, रजिस्ट्रेशन 18 अप्रैल से शुरू
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews