Army Agniveer Bharti 2026: कल से शुरू होंगे परीक्षा के आवेदन, 8वीं-10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

आर्मी अग्निवीर भर्ती का रास्ता देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। Army CEE 2026 के आवेदन की तारीख घोषित कर दी गई है।
Army Agniveer bharti 2026

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आर्मी की तरफ से अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। इस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आर्मी सीईई एग्जाम 2026 के आवेदन 3 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएंगे। भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। चलिए आपको इस भर्ती से संबंधित सारी जानकारी देते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई

  • अग्निवीर भर्ती में जनरल ड्यूटी पद के आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 45% अंकों के साथ मैट्रिक या 10वीं पास होना जरूरी है। जिन युवाओं के पास ड्राइविंग लाइसेंस है उन्हें प्रेफरेंस दी जाएगी।
  • अग्निवीर टेक्निकल पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। प्रत्येक अभ्यर्थी का हर विषय में 40 फीसदी अंक होना जरूरी है।
  • अग्निवीर ट्रेडमैन पदों पर आवेदन करने वाले छात्रों का सभी विषयों में 33 फीसदी अंकों के साथ आठवीं और दसवीं पास होना जरूरी है।
  • मिलिट्री पुलिस पदों के लिए 45 फ़ीसदी अंकों के साथ दसवीं पास होना चाहिए।
  • स्टोर कीपर क्लर्क टेक्निकल पदों पर आवेदन करने के लिए 60% अंकों के साथ इंटरमीडिएट मांगी गई है। इसी के साथ बुक कीपिंग, इंग्लिश, अकाउंट्स और गणित में 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।

कितनी है फीस

इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 250 रुपए फीस जमा करनी होगी। डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शुल्क ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

कैसे होगा सिलेक्शन

आर्मी सीईई एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती के लिए क्वालीफाई हो जाएंगे। परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट किया जाएगा। जिन लोगों को फिजिकल में सफलता मिलेगी उन्हें मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेने का मौका मिलेगा। सभी चरणों में किए गए प्रदर्शन के आधार पर आखिर में मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews