
कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने एग्रीकल्चरल रिसर्च सर्विस, सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट और सीनियर टेक्निकल ऑफीसर पदों पर भर्ती (ASRB Recruitment 2025) निकाली है। इस संबंध नोटिफिकेशन भी एएसआरबी ने जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट https://asrb.org.in/ पर जाकर फॉर्म भर पाएंगे।
रिक्त पदों की संख्या कुल 582 है। जिसमें सीनियर टेक्निकल ऑफीसर के लिए 83, सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट के लिए 41 और एग्रीकल्चर रिसर्च सर्विस के लिए 458 पद खाली हैं। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लोए फीस 1000 रुपये है। NET के आवेदन करने पर 1000 रुपये फीस लगेगी। ARS/SMS/STO और नेट दोनों के कॉम्बिनेशन के लिए 2000 रुपये शुक्र का भुगतान करना होगा। पात्रता, चयन प्रक्रिया और फीस से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
कौन भर सकता है फॉर्म?
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट और सीनियर टेक्निकल ऑफीसर पदों पर संबंधित विषय में मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं एग्रीकल्चर रिसर्च सर्विस के लिए संबंधित विषय में पीएचडी होना जरूरी है। आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष है। सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट और स्टेशन सीनियर टेक्निकल ऑफीसर के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। एग्रीकल्चरल रिसर्च सर्विस के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 से 4 सितंबर के बीच होगा। मुख्य परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी। प्रीलिम्स एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा डिस्क्रिप्टिव होगी। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा।

