Bank Jobs 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली कई पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, जानें डीटेल

IDBI

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में भर्ती के नोटिफिकेशन (BOB Recruitment) जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक जोनल मैनेजर समेत कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 72 है।

यह भी पढ़े…CUET PG Results 2022 : सोमवार को जारी होंगे परिणाम! विश्वविद्यालय में इस प्रक्रिया के जरिए मिलेगा प्रवेश, जानें अपडेट

वैकेंसी की संख्या
  • डिजिटल बिजनेस ग्रुप (एसेट्स)- 10
  • डिजिटल बिजनेस ग्रुप (चैनल और भुगतान)-26
  • डिजिटल बिजनेस ग्रुप (पार्टनरशिप एंड इनोवेशन)-20
  • डिजिटल प्लेटफार्म और उत्पाद समूह -6
  • डिजिटल ऑपरेशंस ग्रुप-10
योग्यता और चयन प्रक्रिया

विभिन्न पदों के लिए योग्यता की अलग-अलग निर्धारित की गई है। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। योग्यता और चयन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

आवेदन

आवेदन करने के लिए जनरल ईडब्ल्यूएस और ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत होगी। अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews