Bank Jobs 2024: बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, निकली बंपर भर्ती, IBPS RRB का नोटिफिकेशन जारी, 7 जून से आवेदन शुरू

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती के लिए आवेदन 5 जून से शुरू होंगे। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
bank jobs 2024

Bank Jobs 2024: हर साल आईबीपीएस ग्रामीण बैंकों में पीओ, क्लर्क और अन्य पदों के लिए भर्ती निकलता है। इंस्टीट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने IBPS RRB का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 7 जून से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 27 जून तक अप्लाई कर पाएंगे। पिछले साल आईबीपीएस आरआरबी के तहत कुल 9075 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इस साल 8000 से अधिक पदों पर भर्ती निकलने की संभावना है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी। सितंबर महीने में घोषित होंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर या अक्टूबर महीने में किया जाएगा। प्री-एग्जाम ट्रेनिंग 22 जुलाई से 27 जुलाई तक चलेगी। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी, जिसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल है।  आईबीपीएस कैलेंडर 2024 के अनुसार 3,4, 10, 17 और 18 अगस्त को प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन होगा। मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर 2024 को होगा।

चयन प्रक्रिया

जानकारी के लिए बता दें कि ऑफिसर स्केल-1 के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। ऑफिस असिस्टेंट के लिए उम्मीदवारों का चयन पर प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ऑफिसर स्केल-2 और ऑफिसर स्केल-3 के लिए उम्मीदवारों का चयन सिंगल लेवल एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता

ग्रेजुएट उम्मीदवार पीओ, क्लर्क और ऑफिसर स्केल-1, 2 और 3 के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीओ और क्लर्क पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

 आयु सीमा 

ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-1 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। ऑफिस स्केल 2 के लिए अधिक न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है। वहीं ऑफिसर स्केल 3 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत उम्मीदवारों को आयु सीमा में आयु सीमा पर छूट भी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आईबीपीएस के ऑफिसियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  • Apply Online के लिंक पर क्लिक करें। फिर न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। अपना नाम, फोन नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • एजुकेशनल क्वालीफिकेशन, वर्क एक्सपीरियंस और अन्य जानकारी सही से दर्ज करें।
  • फोटोग्राफ, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेजों को सही फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करने से पहले एक बार इसे अच्छे से चेक जरूर कर लें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews