Bank Jobs 2024: इस बैंक में निकली 200 से अधिक पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें योग्यता और आयु सीमा

bank jobs 2024

Bank Jobs 2024: उत्तराखंड के सहकारी बैंकों में बम्पर भर्ती (Uttrakhand Cooperative Bank Recruitment 2024) निकली है। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। उत्तराखंड जिला सहकारी बैंकों में ग्रुप 3 (क्लर्क), ग्रुप 2 (जूनियर ब्रांच मैनेजर) और  ग्रुप 1 (सीनियर ब्रांच मैनेजर) के पद पर भर्ती निकली है।  उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंकों में असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर के कई पद खाली हैं। इस संबंध में उत्तराखंड सहकारी संस्थागत सेवा मंडल ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

रिक्त पदों की संख्या

रिक्त पदों की संख्या कुल 233 है। क्लर्क के लिए 162, जूनियर ब्रांच मैनेजर के लिए 54, मैनेजर के लिए दो, असिस्टेंट मैनेजर के लिए 6 और सीनियर ब्रांच मैनेजर के लिए 9 पद विभिन्न बैंकों में रिक्त हैं।

1 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2024 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी। फिलहाल आवेदन प्रक्रिया के लिए लिंक एक्टिव नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट www.cooperative.uk.gov.in विजिट करने की सलाह दी जाती है।

योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट/पीजी डिग्री होल्डर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews