Bank Jobs: इस बैंक ने निकाली 390 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन, जानें आयु, पात्रता और नियम

ntpc recruitment

Bank Jobs: यदि आप बैंक में नौकरी की चाह रखते हैं तो जम्मू और कश्मीर बैंक (Jammu And Kashmir Bank Recruitment) आपके लिए अप्रेंटिसशिप का सुनहरा मौका लेकर आया है। इस अर्ध-सरकारी बैंक ने 390 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 7500 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक तक स्टाइपेंड मिलेगा। अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 वर्ष है। ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर कैंडीडेट्स का चयन होग, जो 100 अंकों की होगी।

पात्रता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। साथ में उनके पास किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री (Bachelor’s Degree) होनी चाहिए है। इसके अलावा उम्मीदवारों को लोकल भाषा बोलना, लिखना और समझ आना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.jkbank.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस 700 रुपये है। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी, उन्हें 500 रुपये का भुगतान करना होगा। अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.jkbank.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “Engagement Of Apprentices” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें। ध्यान रहे की नए यूजर्स को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • यदि उम्मीदवारों को एक बार फॉर्म भरने में दिक्कत हो रही है तो वे “Save and Next” पर क्लिक कर सकते हैं ।
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews