Bank Jobs 2024: इंडियन बैंक में निकली 146 पदों पर भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन, यहाँ जानें डिटेल

indian bank recruitment

Bank Jobs: इंडियन बैंक देश के प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक है, जिसका हेडक्वार्टर चेन्नई में हिस्सा है। इस सरकारी बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Indian Bank SO Recruitment 2024) के पद पर भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 146 है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति के मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर इत्यादि पदों पर होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 12 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंडियन बैंक एसओ परीक्षा 105 मिनट के लिए आयोजित होगी। इस दौरान इस दौरान 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रोफेशनल नॉलेज, इंग्लिश लैंग्वेज और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे।

पात्रता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन/ BE BTECH/ICWA/CA/CFA/MBA/PG डिग्री होना अनिवार्य होगा। योग्यता और आयु सीमा से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले इंडियन बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट www.indianbank.in पर जाएं।
  • करियर के ऑप्शन पर क्लिक करें। Current ओपनिंग पर जाएं और “अप्लाई ऑनलाइन” के लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आप नए यूजर हैं ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्टर करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जेनरेट होता है।
  • रजिस्टर नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करने से पहले इसे एक बार वेरीफाई जरूर कर लें।
  • फोटोग्राफ और सिग्नेचर की Scanned कॉपी अपलोड करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

इतनी है एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को फीस का भुगतान भी करना होगा। एससी/एसटी और PWDB उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 175 रुपए हैं। अन्य उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 1000 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा ्

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews