Bank of Baroda Recruitment 2022: बैंक को चाहिए मैनेजर, देखें लास्ट डेट

Bank of Baroda Recruitment 2022: बैंक को चाहिए मैनेजर, देखें लास्ट डेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए ये एक अच्छा मौका है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank of Baroda Recruitment 2022) ने 42 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। बैंक को अलग अलग विभागों के लिए सीनियर मैनेजर, हेड, डिप्टी हेड चाहिए। इनमें से कुछ पदों पर भर्ती कॉन्टेक्ट के आधार पर होगी वहीं कुछ पदों पर भर्ती रेगुलर आधार पर होगी।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर विजिट कर भर्तियों से जुडी जानकारी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Ministry Of Defence Recruitment 2022: जल्दी करें आवेदन! कहीं छूट ना जाए रक्षा मंत्रालय में नौकरी करने का अवसर

ये है पद और पदों की संख्या 

हेड/डिप्टी हेड – लार्ज कारपोरेट क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट –  01 पद
हेड/डिप्टी हेड – प्रोजेक्ट फाइनेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ESG  – 01
हेड/डिप्टी हेड – MSME क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट –  01
हेड/डिप्टी हेड – रिटेल क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट –  01
हेड/डिप्टी हेड – एंटरप्राइज और ऑपरेशनल रिस्क मैनेजमेंट –  01
हेड/डिप्टी हेड – फ्रॉड एन्ड रुट कॉज एनालिसिस –  01
हेड/डिप्टी हेड – पोर्टफोलियो मॉनिटरिंग और क्वालिटी कंट्रोल –  01
हेड/डिप्टी हेड – बैंक, NBFC और FI सेक्टर क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट – 01
हेड/डिप्टी हेड – रूरल एन्ड एग्रीकल्चर लोन्स क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट – 01
हेड/डिप्टी हेड – मॉडल डेवलपमेंट एंड एनालिटिक्स –  01
हेड/डिप्टी हेड – क्रेडिट रेटिंग एनालिसिस  – 01
सीनियर मैनेजर – लार्ज कॉरपोरेट क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट –  03
सीनियर मैनेजर – बैंक, NBFC और FI सेक्टर क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट – 03
सीनियर मैनेजर – प्रोजेक्ट फाइनेंस- इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ESG – 02
सीनियर मैनेजर – MSME क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट – 2
सीनियर मैनेजर – रिटेल क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट – 1
सीनियर मैनेजर – रूरल एन्ड एग्रीकल्चर लोन्स क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट – 01
सीनियर मैनेजर – एंटरप्राइज और ऑपरेशनल रिस्क मैनेजमेंट –  07
सीनियर मैनेजर- मॉडल डेवलपमेंट एंड एनालिटिक्स –  04
सीनियर मैनेजर – पोर्टफोलियो मॉनिटरिंग एंड क्वालिटी कंट्रोल-  02
सीनियर मैनेजर – फ्रॉड एन्ड रुट कॉज एनालिसिस –  02
मैनेजर – रिस्क एनालिस्ट-  03
मैनेजर – फ्रॉड रिस्क एनालिस्ट – 01

ये भी पढ़ें – BNP Dewas Vacancy 2022 : बैंक नोट प्रेस देवास में निकली भर्ती

ये हैं लास्ट डेट 

ये सभी भर्तियां रिस्क मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में की जाएँगी , इनमें से मैनेजर और सीनियर मैनेजर की नियुक्ति रेगुलर आधार पर होगी वहीँ हेड/डिप्टी हेड की नियुक्ति कॉन्टेक्ट आधार पर होगी। भर्ती प्रक्रिया कल बुधवार 23 फरवरी से शुरू हो गई है।  आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मार्च 2022 है।

ये भी पढ़ें – सब इंजीनियर ने सरपंच से मांगी रिश्वत, 15,000 रुपये लेते हुए लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

ये है चयन प्रक्रिया 

बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन में सभी पदों  निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की विस्तृत जानकारी दी गई है। आवेदकों क अचयन उनेक आवेदन की शार्ट लिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और अन्य चयन तरीकों से होगा। अधिक जानकारी के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर विजिट कर अप्लाई कीजिये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews