बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली है 330 पदों पर भर्ती, 19 अगस्त तक करें अप्लाई, ऐसे भरे फॉर्म, जानें डिटेल्स

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिर विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आवेदन 19 अगस्त 2025 तक अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।
BOB Recruitment 2025

BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी (Sarkari Naukri 2025) पाने सुनहरा मौका है।बैंक ऑफ इंडिया ने डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, प्रोडक्ट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है ।इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 19 अगस्त तक आवेदन कर सकते है।निर्धारित लास्ट डेट तक आवेदन करना आवश्यक है, उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आईए जानते है आयु पात्रता और डिटेल्स……….

BANK OF BARODA Recruitment 2025

कुल पद: 330

आयु सीमा: न्यूनतम उम्र पदानुसार 24 वर्ष और अधिकतम उम्र 45 वर्ष तय की गई है। आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

योग्यता: कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या संबंधित फील्ड में बैचलर डिग्री/बीएससी (आईटी)/बीसीए/एमसीए/बी.ई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी/साइबर सुरक्षा/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/सॉफ्टवेयर इंजीनियर ) की डिग्री होनी चाहिए। एमसीए/पीजीडीसीए/कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी/साइबर सिक्योरिटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंव संचार/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में एमई/एमटेक/एमएससी या समकक्ष डिग्री या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री वाले भी पद के मुताबिक अप्लाई कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग/पर्सनल इंटरव्यू आदि चरणों के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

सैलरी :  क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस और मार्केट बेंचमार्क के बेसिस पर सैलरी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के लिए 850 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन करना होगा, जिसमें डेबिड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसे माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन?

  • बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Careers टैब पर क्लिक करें।
  • Current Openings में जाकर संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • “Click here for New Registration” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए संभालकर रखें।

https://www.bankofbaroda.in/-/media/Project/BOB/CountryWebsites/India/Career/2025/25-07/Advertisement-30072025-30-02.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews