
Bank of Baroda Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बीओबी ने बीसी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 11 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
आयु सीमा: आयु सीमा 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए, वहीं सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों और युवा उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 65 वर्ष है।
क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर नॉलेज। पीएसयू बैंक से रिटायर्ड ऑफिसर जो चीफ मैनेजर की पोस्ट पर रह चुके हों, आवेदन कर सकते हैं। बैंकिंग में 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवार।
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू प्रक्रिया में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। नियत समय में शॉर्टलिस्ट किए गए व्यक्तियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
सैलरी : उम्मीदवारों को 1 वर्ष तक हर महीने 15,000 रुपए सैलरी दी जाएगी।
कहां करना है आवेदन : उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक – बैंक ऑफ बड़ौदा, साबरकांठा क्षेत्रीय कार्यालय, दूसरी मंजिल परफेक्ट एवेन्यू, शामलाजी हाईवे रोड, सहकारी जिन, हिम्मतनगर- 383001 के पते पर भेजना होगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

