इस बैंक में निकली बंपर भर्ती, 700 पद खाली, 27 सितंबर तक करें आवेदन, जान लें पात्रता और नियम 

अहमदनगर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक ने 700 पदों पर भर्ती निकाली है। क्लर्क समेत विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार 27 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
bank jobs 2024

Bank Recruitment 2024: बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। अहमदनगर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में बंपर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदव 27 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म पर भर सकते हैं।

कुल 700 पदों पर भर्ती निकली है क्लर्क के लिए 687, सिक्योरिटी गार्ड के लिए 5, ड्राइवर के लिए 4, इंचार्ज फील्ड ग्रेड के लिए एक, डिप्टी मैनेजर के लिए एक, मैनेजर के लिए एक और जनरल मैनेजर के लिए एक पद खाली हैं। एप्लीकेशन फीस भी पदों पर निर्भर करती है। जनरल मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और इंचार्ज फील्ड ग्रेड के लिए एप्लीकेशन फीस 850 रुपए है।  क्लर्क  के लिए शुल्क 750 रुपए 750 है। ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड के लिए फीस 696 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews