BARC ने निकाली 105 पदों पर भर्ती, 31 मार्च तक करें आवेदन, जानें सेलेक्शन प्रोसेस और पात्रता 

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए एक नजर पात्रता, चयन प्रक्रिया, फीस और वेतन पर डालें-
barc recruitment 2026

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई ने फिजिकल, केमिकल और लाइफ साइंसेज क्षेत्र में जूनियर रिसर्च फैलोशिप पदों पर भर्ती (BARC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट https://barc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।   इससे पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 105 है। आवेदन करने के लिए 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PwBD/महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई के जरिए फीस पेमेंट की अनुमति होगी। अन्य किसी भी मोड को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार को केवल एक ही आवेदन करने की अनुमति होगी। वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करने की सलाह दी गई है।

योग्यता और आयु सीमा 

जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी सीएसआईआर नेट फैलोशिप, जीईएसटी, गेट (फिजिक्स/ केमिस्ट्री/लाइफ साइंसेज/बायोटेक्नोलॉजी), डीबीटी जेआरबी बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट, आईसीएमआर जेआरएफ टेस्ट/आईसीएआर सीआरएफ टेस्ट और JGEEBILS में से किसी एक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता की डेडलाइन 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास बीएससी/एमएससी/बीएसएमएस की डिग्री होना भी अनिवार्य है।

1 अगस्त 2026 तक निर्धारित आयु सीमा कम 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। ओबीसी को 3 साल, एससी एसटी को 5 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

चयन प्रक्रिया:- उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। जिसका आयोजन जून-जुलाई 2026 में हो सकता है। जिसकी तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है। यदि साक्षात्कार में दो या इससे अधिक उम्मीदवारों को समान अंक प्राप्त होते हैं, तो इसके लिए एमएससी या बीएससी में प्राप्त स्कोर को भी देखा जाएगा।

वेतन:- नियुक्ति के बाद 2 साल तक की अवधि के लिए 37,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड  दिया जाएगा। तीसरे साल पद को सीनियर रिसर्च फैलोशिप में अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसके बाद 42,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड मिलेगा। फैलोशिप की अवधि 5 साल होगी। इसके अलावा हर साल 60,000 रुपये बुक अलाउंस के साथ कंटिंजेंसी ग्रांट भी मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews