सरकारी नौकरी: ITI वालों के लिए सुनहरा मौका, भारत डायनामिक्स लिमिटेड में निकली 117 पदों पर भर्ती, 11 नवंबर तक भरें फॉर्म 

भारत डायनमिक्स लिमिटेड 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
BDL Recruitment 2024

BDL Recruitment 2024: भारत डायनमिक्स लिमिटेड ने आईटीआई ट्रेड पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी। रिक्त पदों की संख्या कुल 117 है। जिसमें से फिटर के लिए 35, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिस्ट के लिए 22, मैकेनिस्ट के लिए 12, वेल्डर के लिए 5, मैकेनिक डीजल के लिए दो, इलेक्ट्रीशियन के लिए 7, टर्नर के लिए 8, कोपा के लिए 20, प्लंबर के लिए एक, कारपेंटर के लिए एक,आर एंड एसी के लिए 2 और लीएसीपी के 2 पद रिक्त हैं।

कौन कर सकता है आवेदन? (Bhart Dynamics Limited Vacancy)

दसवीं पास और आईटीआई की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु सीमा 31 अक्टूबर 2024 तक न्यूनतम 14 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।  सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, जनरल पीडबल्यूडी को 10 वर्ष, ओबीसी पीडबल्यूडी  को 13 वर्ष और एससी/एसटी पीडबल्यूडी को 15 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन दसवीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। इसके अलावा फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट का आयोजन भी होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करते समय रखें इन बातों का ख्याल (Application Process)

भारत सरकार के अप्रेंटिस पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें। फार्म में पर्सनल और कॉन्टैक्ट डिटेल के साथ साथ शैक्षणिक योग्यता विवरण और ट्रेड प्राथमिकता विवरण दर्ज करें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें। आधार कार्ड वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें। गाइडलाइंस के अनुसार फॉर्म भरें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews