BECIL भर्ती 2022 :- आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी तक , जाने कैसे करें आवेदन …

BECIL भर्ती 2022 :- आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी तक , जाने कैसे करें आवेदन …

भोपाल , डेस्क रिपोर्ट । बीसीआईएल भर्ती 2022:-  ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड( BECIL) ने हाल ही में रेडियोग्राफर, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट , पेशेंट केयर कोऑर्डिनेटर,  phlebotomist  और लैब अटेंडेंट जैसे पदों पर  वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया था।  बीसीआईएल भर्ती के आवेदन 17 फरवरी 2022 से शुरू हो चुके थे और 28 फरवरी 2022 को इसके आवेदन करने की तारीख समाप्त हो जाएगी।

इन पदों की में वैकेंसी की संख्या है :-

रेडियोग्राफर के 22 , मेडिकल लैब टेक्नोलॉजीस्ट के लिए 51 पद , पेशेंट केयर कोऑर्डिनेटर के 8 पीडब्ल्यूडी और phlebotomist के लिए 1 पद , और लैब अटेंडेंट के लिए 14 पर खाली हैं ।

यह भी पढ़े … Recruitment 2022: रेलवे ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी, 7th CPC के तहत होंगे वेतन, जाने पात्रता और नियम

कितना मिलेगा वेतन :-

बीसी बीसी बीसी आईसीआईएल नियुक्ति होने के बाद रेडियोग्राफर की रेडियोग्राफर का वेतन 25000 रूपये होगा । तो वहीं मेडिकल केयर कॉर्डिनेटर , पेशेंट केयर कोऑर्डिनेटर और phlebotomist का वेतन करीब 22, 000 रूपये तक होगा । और लैब अटेंडेंट का वेतन करीब 21, 000 रूपये तक होगा ।

कौन कर सकते हैं apply ?

रेडियोग्राफर के पद के लिए रेडियोग्राफी में B. sc की डिग्री की मांग की जाएगी।  मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के लिए B.SC इन MLT, पेशेंट केयर कॉर्डिनेटर के लिए बेचलर इन लाइफ साइंस कि डिग्री और फिलेबोटोमिस्ट के लिए मेडीकल लैबोरेट्री साइंस में बैचलर की डिग्री होना अनिवार्य होगा । तो वहीं lab अटेंडेंट के लिए सिर्फ साइंस में 12वीं पास होना अनिवार्य होगा ।

यह भी पढ़े … UGC NET Result 2022 : यूजीसी नेट रिजल्ट जारी, यहाँ ऐसे करें चेक

कैसे करें आवेदन ?

उम्मीदवार बीसीईआईएल के ऑफिशियल वेबसाइट www.becil.com से आवेदन कर पाएंगे । ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जेनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा । ओबीसी को 750 रूपये और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को केवल 450 रूपये आवेदन शुल्क लगेगा ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews