BECIL Recruitment: युवाओं के लिए शानदार मौका, बेसिल ने निकाली 403 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन, जानें डिटेल

बेसिल ने 400 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता, आयु सीमा और वेतन अलग-अलग निर्धारित की गई है।
becil recruitment

BECIL Recruitment 2024: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग  कंसलटेंट इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर पदों पर भर्ती निकाली है। टेक्निकल असिस्टेंट, एमटीएस,  डाटाएंट्री, ऑपरेटर, ड्राइवर, डेवलपर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और अन्य पदों के लिए कुल 403 पद रिक्त  हैं।  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 जून तक आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल एप्लीकेशन प्रोसेस जारी है।

रिक्त पदों की संख्या

टेक्निकल असिस्टेंट एंट के लिए 2, जूनियर फिजियोथैरेपिस्ट के लिए 3, डीईओ के लिए 100, एमटीएस के लिए 145,  मेडिकल टेक्नीशियन्के  लिए तीन, ड्राइवर के लिए दो, एमएलटी के लिए 8, पीसीसी के लिए 7, रेडियोग्राफर के लिए 32, लैब अटेंडेंट के लिए तीन, टेक्नोलॉजिस्ट के लिए 37, रिसर्च अस्सिटेंट के लिए दो, असिस्टेंट डाइटिशियन के लिए 8, डेवलपर के लिए एक, फार्मासिस्ट के लिए 15, फ्लेबोटोमिस्ट के लिए 8, आप्थैलमिक टेक्नीशियन के लिए 5, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन के लिए एक और जूनियर हिंदी ट्रांसलेशन के लिए एक पद रिक्त हैं।

योग्यता और पात्रता के बारे में

विभिन्न पदों के लिए योग्यता, आयु सीमा और वेतन अलग-अलग निर्धारित की गई है। 10वीं-12वीं पास/ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट कैंडीडेट्स आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए  कैंडिडेट्स को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

हर महीने मिलेगा इतना वेतन 

  • टेक्निकल असिस्टेंट ईएनटी- 40,710 रुपए
  • जूनियर फिजियोथैरेपिस्ट-25000 रुपए
  • एमटीएस-18486 रुपए
  • पीसीसी-30000 रुपए
  • डीईओ-22,516 रुपए
  • ड्राइवर-22,516 रुपए
  • मेडिकल टेक्नीशियन-22,516 रुपए
  • एमएलटी-24440 रुपए
  • रेडियोग्राफर-40,710 रुपए
  • लैब अटेंडेंट-22516 रुपए
  • टेक्नोलॉजिस्ट- 22516 रुपए
  • रिसर्च अस्सिटेंट-29,565 रुपए
  • डेवलपर-38000 रुपए
  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेशन-24,440 रुपए
  • असिस्टेंट डाइटिशियन-26000 रुपए
  • फ्लेबोटोमिस्ट -21970रुपए
  • फार्मासिस्ट-24,440 रुपए
  • आप्थैलमिक टेक्नीशियन- 31,000 रुपए
  • नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर-24,440 रुपए

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और महिला उम्मीदवारों को 885 रुपए शुक्ल का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एससी, एक्स सर्विसमैन और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 531 रुपए भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफ़िशियल वेबसाइट http://www.becil.com/ पर जाएं।
  • यहां विज्ञापन नंबर पर क्लिक करें। वर्क एक्सपीरियंस और एजुकेशन डिटेल्स समेत अन्य जानकारी अपलोड करें।
  • फोटो, सिग्नेचर, दसवीं सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट और कास्ट सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • दोबारा से एप्लीकेशन फॉर्म को चेक करें।
  • ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews