BECIL Recruitment 2024: यहां विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, 14 मई है आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

BECIL Recruitment 2024: बीईसीआईएल ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
BECIL Recruitment 2024: यहां विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, 14 मई है आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

BECIL Recruitment 2024: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड यानी बीईसीआईएल ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न पद भरें जाएंगे। जिसके लिए उम्मीदवार इसकी आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मई तय की गई है। आइए जानते है इससे जुड़ी जानकारी के बारे में।

14 मई से पहले भरें फॉर्म

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 मई 2024 तक इसकी आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को https://www.becil.com/careers पर जाकर आवेदन करना होगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

बीईसीआईएल के भर्ती अभियान के तहत कुल 13 पद भरे जाएंगे। जिसमें 11 पदों पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए भर्ती होगी। वहीं 2 पद ऐसे है जिनपर जूनियर फार्मासिस्ट के लिए भर्ती होगी। बता दें कि जूनियर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों के पास फार्मेसी में डिप्लोमा या बी फार्मा की डिग्री होना आवश्यक है। जो फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। वहीं जारी सूचना के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिक उम्र 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाना होगा।
  • यहां पर दिख रहे करियर पेज पर क्लिक करें।
  • यहां पर पंजीकरण फॉर्म (ऑनलाइन आवेदन) पर क्लिक करें।
  • खुद को रजिस्टर करके आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फिर मांगे गए सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करके भरे गए फॉर्म को जमा कर दें।
  • भरे गए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews