BEL Recruitment 2022 : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को चाहिए इंजीनियर, जल्दी करें आवेदन

BEL Recruitment 2022 : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को चाहिए इंजीनियर, जल्दी करें आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने इंजीनियर्स की भर्ती (BEL Recruitment 2022) के लिए विज्ञापन जारी किया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले ऐसे युवा जो  सरकारी सेवा में जाना चाहते हैं उनके लिए ये अच्छा अवसर है।  BEL ने 20 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 मार्च है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को प्रोजेक्ट इंजीनियर्स और ट्रेनी इंजीनियर्स चाहिए। भर्तियों की पूरी जानकारी BEL ने आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर दी है।  इच्छुक आवेदक यहाँ विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – BSNL Recruitment 2022: इन पदों पर निकली भर्ती, 9 मार्च लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

प्रोजेक्ट इंजीनियर – 12 पद 

1- इलेक्टॉनिक्स – 04 पद
2- मैकेनिकल -06 पद
3- सिविल -01 पद
4- इलेक्ट्रिकल -01 पद

ट्रेनी इंजीनियर- 8 पद

1- इलेक्ट्रॉनिक्स – 03 पद
2- मैकेनिकल -05 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास AICTE approvd किसी मान्य प्राप्त विश्व विद्यालय अथवा संस्थान से  B.E. /B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।  इसके अलावा आवेदक के पास दो साल का किसी फैक्ट्री में काम का अनुभव होना चाहिए। प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए आयु सीमा 32 साल और ट्रेनी इंजीनियर के लिए आयुसीमा 28 साल निर्धारित की गई है। ये भर्ती एक निर्धारित समय सीमा के लिए की जाएगी जिसके बारे में आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in में जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें – Russia-Ukraine War : यूक्रेन से लौट रहे भारतीय छात्र, Airport पर विशेष इंतजाम

यहाँ भेजे आवेदन पत्र, इतनी होगी फ़ीस 

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और ट्रेनी इंजीनियर के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। इसके लिए “भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड” के फेवर में बना और पुणे में payable डिमांड ड्राफ्ट आवेदन पत्र के साथ अटैच करना भेजना जरूरी है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और  पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ये हैं चयन प्रक्रिया 

आवेदन पत्रों की जाँच के बाद योग्य आवेदकों की लिखित परीक्षा ली जाएगी, इसके लिए आवेदक के ईमेल पर कॉल लेटर भेजे जायेंगे।  लिखित परीक्षा में निर्धारित मापदंड तय करने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा।  इंटरव्यू पुणे में होंगे।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदने का सुनहरा मौका

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews