BEL Recruitment 2022 : अलग अलग पदों पर निकली वेकैंसी, जाने सैलरी, योग्यता

BEL Recruitment 2022 : अलग अलग पदों पर निकली वेकैंसी, जाने सैलरी, योग्यता

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL Recruitment 2022) युवाओं को सरकारी नौकरी का एक सुनहरा मौका दे रहा है। BEL ने बेंगलुरु कॉम्प्लेक्स के लिए स्थाई नियुक्ति के आधार पर 91 इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी और टेक्नीशियन के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल 2022 है।

पदों की जानकारी 

इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी 

इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार – 17 पद

मैकेनिकल – 33 पद

इलेक्ट्रिकल – 16 पद

टेक्नीशियन 

इलक्ट्रोनिक मैकेनिक – 06 पद

फिटर – 11 पद

इलेक्ट्रिकल – 04 पद

मिलर – 02 पद

इलेक्ट्रो प्लेटर – 02 पद

वेतनमान 

इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी – 24,500/- से  90,000/-रुपये

टेक्नीशियन – 21,500 /- से 82,000/- रुपये

निर्धारित योग्यता 

इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सम्बंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए और टेक्नीशियन के लिए एस एल सी, आईटीआई और एक साल का एप्रेंटिस किया हो अथवा एस एल सी और 3 साल का नेशनल अप्रेंटिस कोर्स किया हो।

इतनी लगेगी फ़ीस

इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/EWS के आवेदकों को 250/- रुपये शुल्क देना होगा अन्य सभी आरक्षित वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है।

कैसे करें आवेदन 

इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएँ और यहां पर उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया दिखाई देगी, जिसे फॉलो कर वे इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल 2022 है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews