सरकारी नौकरी: BEL ने निकाली 610 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

बीईएल ने 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल ओपन कर दिया है। एग्जाम डेट का ऐलान भी हो चुका है। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और फीस की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
BEL Recruitment 2026

रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली  नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती (BEL Recruitment 2025) निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में होगी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://jobapply.in/BEL2025BNGComplex पर जाकर ऑनलाइन 7 अक्टूबर 2025 तक फार्म भरके जमा कर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें  एप्लीकेशन प्रोसेस, पात्रता, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 610 है। टीईबीजी ट्रेनी इंजीनियर-1 के लिए रिक्त पदों की संख्या 488 है। चयनित उम्मीदवारों की बेंगलुरु में की जाएगी। टीईईएम ट्रेनी इंजीनियर के लिए 122 पर खाली हैं। देशभर के विभिन्न स्थानों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति 2 वर्ष के लिए होगी। प्रदर्शन और आवश्यकता के अनुसार इसे एक वर्ष आगे बढ़ाया जा सकता है।

आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 177 रुपये शुल्क का भुगतान कर रहा होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

क्या है पात्रता और आयु सीमा?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान या कॉलेज से 4 वर्षीय बीई, बिटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 28 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत ओबीसी को 3 वर्ष और एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

ऐसे होगा चयन 

ऑनलाइन एप्लीकेशन के आधार पर उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिनका आवेदन स्वीकार किया जाएगा, उन्हें  इसकी जानकारी एसएमएस और ईमेल के जरिए भेजी जाएगी। इसके बाद कॉल लेटर जारी होंगे। परीक्षा का आयोजन बेंगलुरु में 25 और 26 अक्टूबर को होगा। जिसकी अवधि 90 मिनट होगी। 85 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews