भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 162 पदों पर भर्ती, आयु सीमा 28 वर्ष, सैलरी 90 हजार तक, 4 नवंबर तक करें आवेदन

इस भर्ती के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना अक्टूबर 2025 से होगी। हालांकि ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
jobs

BEL Recruitment 2025 : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बीईएल कंपनी ने 162 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर 4 नंवबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इस भर्ती अभियान के जरिए इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, फिटर, इलेक्ट्रीशियन जैसे पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

BEL Recruitment 2025

कुल पद: 162

आयु सीमा: 1 अक्टूबर 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष। हालांकि ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

योग्यता: इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी के उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। टेक्नीशियन-सी के उम्मीदवार के पास SSLC+ITI का सर्टिफिकेट और संबंधित ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए।

सैलरी: इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 24,500 रुपये से लेकर 90,000 रुपये और टेक्नीशियन-सी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदावारों के पास 21,500 रुपये से लेकर 82,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान अपने वर्ग अनुसार ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा. जो इस प्रकार है-जनरल, OBC, EWS – 590 रुपए, SC, ST, PwBD – नि:शुल्क

चयन प्रकिया: लिखित परीक्षा

परीक्षा पैटर्न: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 150 अंकों के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जनरल एप्टीट्यूड से 50 अंकों के मल्टीपल च्वाइस सवाल (MCQ) और टेक्निकल एप्टीट्यूड से 100 अंकों के सवाल शामिल होंगे।

BEL Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://bel-india.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
  • फिर फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारियों को दर्ज करें।
  • मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

https://bel-india.in/wp-content/uploads/2025/10/Non-Ex-English-AD.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews