भारत पेट्रोलियम में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक सैलरी, 22 फरवरी से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

फॉर्म अप्लाई करने के लिए सामान्य और ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 1180/- रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को फीस में छूट दी गई है।
government job 2026

Bharat Petroleum Recruitment 2025: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। भारत पेट्रोलियम ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और सचिव पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 22 फरवरी 2025 है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारत पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bharatpetroleum.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को  1,20,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।

BPCL Recruitment 2025

कुल पद :

आयु सीमा: उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 29 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों को एज लिमिट में नियमानुसार छूट दी गई है।

सैलरी: इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी 30,000 से 1,20,000 रुपये प्रति माह तक होगी।

आवेदन शुल्क:  फॉर्म अप्लाई करने के लिए सामान्य/ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 1180/- रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को फीस में छूट दी गई है।

चयन प्रकिया: स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू, मेडिकल एग्जामिनेशन आदि चरणों के जरिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी आश्वासन): उम्मीदवार के पास रासायनिक विज्ञान (Chemistry) में BSc डिग्री होनी चाहिए, जिसमें ऑर्गेनिक, फिजिकल, इनऑर्गेनिक या एनालिटिकल केमिस्ट्री में स्पेशलाइजेशन हो, और यह डिग्री एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हो. उम्मीदवार का न्यूनतम प्रतिशत 60% होना चाहिए (या समकक्ष CGPA). SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए यह 55% तक कम किया गया है।
  •  उम्मीदवार के पास रासायनिक अभियांत्रिकी में डिप्लोमा (3 साल का कोर्स) होना चाहिए, जिसमें न्यूनतम 60% प्रतिशत हो (या समकक्ष CGPA). SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए यह 55% तक कम किया गया है।
  • उम्मीदवार के पास पेट्रोलियम/ऑयल एंड गैस/पेट्रो-केमिकल इंडस्ट्री में प्रयोगशाला में कम से कम 5 साल का पोस्ट-योग्यता कार्य अनुभव होना चाहिए।

BPCL Link

https://www.bharatpetroleum.in/images/files/FINAL-ADVERTISEMENT-A0-22-01-2025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews