सरकारी नौकरी: BHEL ने निकाली 400 पदों पर भर्ती, 1.80 लाख रुपये तक वेतन, 1 फरवरी से आवेदन शुरू, जानें डिटेल 

BHEL ने 400 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुछ दिनों में एप्लीकेशन पोर्टल खुलेगा। चयन प्रक्रिय का पहला चरण सीबीटी परीक्षा होगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
BHEL Recruitment 2025

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड ने इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://careers.bhel.in/ पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

रिक्त पदों की संख्या कुल 400 है। जिसमें से इंजीनियर ट्रेनी  के लिए 150 और सुपरवाइजर ट्रेनी के लिए 250 पद खाली हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 1072 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क 472 रुपये है।

कौन भर सकता है फॉर्म? (BHEL Recruitment 2025)

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने वाले उम्मीदवार इंजीनियर ट्रेनी पदों पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं सुपरवाइजर ट्रेनी पदों पर संबंधित क्षेत्र में 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिप्लोमा की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा 27 वर्ष है। हालांकि बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट या इंजीनियरिंग में दो वर्षीय  पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष है। सुपरवैजर ट्रेनी के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया 

इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सीबीटी परीक्षा का वेज 75% और इंटरव्यू का 25% होगा। सुपरवाइजर ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।

मिलेगा इतना वेतन

इंजीनियर ट्रेनी को को एक वर्ष ट्रेनिंग के दौरान 50000 रूपये से लेकर एक 1,60,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं 1 साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 60 हजार रुपये  से लेकर 1,80,000 रुपये तक प्रतिमा वेतन दिया जाएगा। सुपरवाइजर ट्रेनी को 1 साल की ट्रेनिंग के दौरान 32000 से लेकर 1 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं 1 साल की ट्रेनिंग खत्म होने के बाद 33,500 से लेकर 1,20,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

आधिकारिक अधिसूचना 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews