BHEL ने निकाली 187 पदों पर भर्ती, ITI होल्डर्स 15 जुलाई तक करें आवेदन, जानें चयन प्रक्रिया  

बीएचईएल ने 180 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए 2 जुलाई को एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। आईटीआई योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। इससे पहले पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। 
BHEL Recruitment 2026

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती (BHEL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://hwr.bhel.com/recruitment/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख 15 जुलाई 2026 है। दस्तावेजों को जमा करने की अंतिम तारीख 27 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता और चयन प्रक्रिया जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति रानीपुर, हरिद्वार और उत्तराखंड में होगी। रिक्त पदों की संख्या 187 है। फिटर ट्रेड के लिए 74, मशीनिस्ट के लिए 36, टर्नर के लिए 26, वेल्डर के लिए 17, इलेक्ट्रीशियन के लिए 26, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) के लिए चार और फाउंड्रीमैन के लिए चार पद खाली हैं।

सफलतापूर्वक ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को एक्नॉलेजमेंट स्लिप का प्रिंट आउट निकाल कर नोटिफिकेशन में बताए गए पते पर 27 जुलाई तक भेजना होगा। एनवेलप में “ट्रेनिंग 2026 एप्लीकेशन फॉर ट्रेड नाम” की जानकारी होनी चाहिए। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग ट्रेड के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। जनरल/ओबीसी एनसीएल/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 60% और एसस/एसटी कैटेगरी के लिए 55% निर्धारित किया गया है।

ध्यान रखें जिन्होंने 2023, 2024,2025 और 2026 में आईटीआई पास किया है, केवल उन्हें ही आवेदन की अनुमति होगी। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी एनसीएल को 3 साल और एससी-एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर पंजीकरण भी करना होगा।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जो आईटीआई और कक्षा दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। आईटीआई का वैटेज 70% और हाई स्कूल का 30% होगा। कोई विशेष परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इसके बाद और उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews