बीएचईएल में निकली 75 पदों पर भर्ती, 25 अक्टूबर से आवेदन शुरू, नोटिफिकेशन जारी, यहाँ जानें पात्रता और नियम

NHPC Recruitment

BHEL Recruitment 2023: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड ने ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 नवंबर तक ऑफ़िशियक वेबसाइट www.bhel.com पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

रिक्त पदों की संख्या

कुल रिक्त पदों की संख्या 75 है। जिसमें से 30 पद सुपरवाइजर ट्रेनी (सिविल), 30 पद सुपरवाइजर ट्रेनी (मैकेनिकल) और 15 पद सुपरवाइजर ट्रेनी (एचआर) के लिए खाली है।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। सुपरवाइजर ट्रेनी के लिए कैंडीडेट्स के पास एमबीए या डिप्लोमा (एचआर) की योग्यता होनी चाहिए। वहीं सुपरवाइजर ट्रेनी सिविल के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिपोलमा और मैकेनिकल के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट तैयारी की जाएगी। जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल परीक्षण होगा। (Official Notification Link)

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.bhel.com पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा। “Current Job Opening” के लिंक पर क्लिक करें।
  • “Trainee” लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फ़ॉर्म को सबमिट करें। पेज को सेव कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews