MPPSC : उम्मीदवारों के लिए काम की खबर, 2 भर्ती परीक्षाओं पर अपडेट, इंटरव्यू की डेट जारी, डॉक्यूमेंट जमा करने की तिथि बढ़ी, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

Madhya Pradesh Public Service Commission : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एक तरफ आयोग द्वारा 2024 में 28 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, इसके लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया गया है, जो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। वही दूसरी तरफ आयोग ने राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के क्वालिफाइड अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट जमा करने की तारीख बढ़ा दी है।इसके अलावा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पद के लिए इंटरव्यू की भी सूचना जारी कर दी गई है।

18 दिसंबर तक जमा करेें SFS मैन परीक्षा के लिए दस्तावेज

मध्य प्रदेश शासन, वन विभाग में रिक्त प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर की ओर से एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई।आयोग ने राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के चयनित अभ्यर्थियों को आयोग कार्यालय में डॉक्यूमेंट जमा करने की तारीख को 11 दिसंबर से बढ़ाकर 18 दिसंबर तक कर दिया गया है।

आयोग ने जारी किया ये नोटिफिकेशन

पीएससी द्वारा जारी सूचना में लिखा है कि राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2021 का आयोजन दिनांक 20/08/2023 को किया गया था एवं इसका लिखित परीक्षा परिणाम दिनांक 22/11/2023 द्वारा आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा परिणाम में अर्ह अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए 11 o दिसंबर 2023 तक आयोग में अभिलेख जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।उक्त राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2021 में अर्ह अभ्यर्थियों को अभिलेख जमा करने की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए दिनांक 18 दिसंबर तक निर्धारित की जाती है। अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग की वेबसाइट पर जारी लिखित परीक्षा परिणाम की विज्ञप्ति दिनांक 22 दिसंबर के अनुसार ही रहेंगी।

जनवरी में होगा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पद के लिए इंटरव्यू

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पद के लिए साक्षात्कार आयोजन के संबंध में विज्ञप्ति जारी की है।  आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पद के लिए साक्षात्कार का आयोजन दिनांक 02 जनवरी 2024 को किया जाएगा।इसके तहत 692 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदक साक्षात्कार पत्र मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से दिनांक 22 दिसंबर से डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में लिखा है कि आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पद के लिए साक्षात्कार के लिए योग्य आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि साक्षात्कार दिवस को प्रातः 9:30 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें समस्त आवेदक साक्षात्कार पत्र में दर्शित शर्तों का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti-State_Forest_Service_Exam_2021_Dated_10_12_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti-Interview_Schedule_Ayurveda_Medical_Officer_Examination_2021_Dated_11_12_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews