MP के युवाओं के लिए आखिरी मौका, 1222 पदों पर होगी भर्ती, 30 मई से पहले करें अप्लाई

mp government job 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है। नेशनल हेल्थ मिशन, भोपाल ने 1,222 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं, जिसकी आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 30 मई है।  इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nhmmp.gov.in पर जाकर 2 दिन के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

NHM Madhya Pradesh job Recruitment 2022

कुल पद-1222

पदों का विवरण-

  • संविदा स्टाफ नर्स  611 ।
  • संविदा फार्मासिस्ट के 611 पद।

आयु सीमा- 

  • इन पदों के लिए आवेदक की उम्र 21 से 40 साल तय की गई है।
  • अनुसूचित जनजाति जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग निशक्तजन और सभी वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

योग्यता- अलग अलग पदों के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है।

  • स्टाफ नर्स के पदों के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास के साथ जीएनएम या बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी का पंजीकरण राज्य नर्सिंग काउंसिल में भी होना चाहिए।
  • फार्मासिस्ट पदों के लिए अभ्यर्थी के पास साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास के साथ फार्मासिस्ट में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
  • संविदा स्टाफ-  उच्च माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण हायर सेकेंडरी 11वीं कक्षा उत्तीर्ण हायर सेकेंडरी शिक्षा पद्धति में 12वीं की कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।  मान्यता प्राप्त शासकीय-अशासकीय महाविद्यालय से जीएनएम बीएससी नर्सिंग उत्तरण होना भी अनिवार्य है।  मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन होना भी आवश्यक है।
  •  संविदा फार्मेसिस्ट-बायोलॉजी केमिस्ट्री और फिजिक्स में 12वीं शिक्षा उत्तीर्ण होने के साथ 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। मान्यता प्राप्त संस्था से फार्मसिस्ट की डिग्री और डिप्लोमा होना अनिवार्य है।  मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में फार्मेसिस्ट का जीवित पंजीयन होना भी आवश्यक है।

वेतनमान- 

  • संविदा स्टाफ नर्स के लिए जहां मासिक वेतन 20000 प्रतिमाह रखे गए हैं।
  • संविदा फार्मेसिस्ट के लिए वेतन 15000 प्रतिमाह तय किए गए हैं।

ख़ास बातें- 

  • आवेदन के लिए कोई फीस नहीं लगेगी।
  • इस भर्ती में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा।
  • संविदा स्टाफ नर्स और संविदा फार्मासिस्ट के पदों में से 27 प्रतिशत ओबीसी के लिए रिजर्व किए गए हैं।
  • अनारक्षित के लिए 27%, EWS के लिए 10%, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 20%, अनुसूचित जाति (SC) के लए 16% और दिव्यांगों के लिए 6 प्रतिशत पद आरक्षित किए। अधिक जानकारी के लिए साइट पर भी विजिट कर सकते है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews