MPPSC : उम्मीदवारों को बड़ी राहत, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 पर अपडेट, आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेेंगे Apply, जानें डिटेल्स

MPPSC 2025

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 (State Service Main Exam 2023) पर नया अपडेट आया है। परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग के बीच आयोग ने आवेदन करने की डेट को आगे बढ़ा दिया है। जो भी उम्मीदवार छूट गए थे वे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।विज्ञापन की शेष शर्तें पूर्ववत ही रहेगीं।

अब 25 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

  • आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के संबंध में जारी सूचना के तहत अब 23 फरवरी 2024 के द्वारा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा को पुनः प्रारंभ किया गया है।इससे पहले राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दिनांक 15 फरवरी से 21 फरवरी तक उपलब्ध कराई गई थी।
  • इसके बाद अंतिम तिथि तक जिन अभ्यर्थियों द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत नहीं किये जा सके, ऐसे अभ्यर्थी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 23 फरवरी 2024 से 25 फरवरी 2024 तक कर सकते हैं।
  • मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास की है. आयोग के आवेदन शेड्यूल के साथ एग्जाम की डेट भी घोषित कर दी है।आवेदन शुल्क मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए है।
  • अन्य सभी श्रेणियों और मध्य प्रदेश के बाहर के निवासी के लिए आवेदन फीस 800 रुपए है। अधिक संबंधित विवरण के लिए अभ्यर्थी एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

मार्च में 10 शहरों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 16 मार्च 2024 तक किया जाएगा। मार्च के शुरूआत में एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। यह परीक्षा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बड़वानी में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 इंटरव्यू डेट

मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 ((Assistant District Public Prosecution officer Exam 2021) के ) के तहत साक्षात्कार का आयोजन एमपी लोक सेवा आयोग इंदौर के ऑफिस में दिनांक 4 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस परीक्षा के तहत 256 पदों को भरा जाएगा। वही सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पद पर चयनित अभ्यर्थियों को छठे वेतन आयोग के अनुसार 9300-34800+4200 ग्रेड पे की सैलरी दी जाएगी।इसके लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट से साक्षात्कार पत्र (Interview Call Letter) डाउनलोड कर सकते है।

25 फरवरी को कराधान सहायक परीक्षा 2022

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कराधान सहायक परीक्षा 2022 (Taxation Assistant Examination 2022 ) 25 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके तहत 100 रिक्त पदों को भरा जाएगा।परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से ओएमआर शीट पर होगी। यह दो भागों में है। खंड-अ में मप्र, राष्ट्रीय औरअंतरराष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान और कम्प्यूटर काबेसिक नॉलेज शामिल है। इसी तरह खंड-ब मेंवाणिज्य का पेपर होगा। यह भोपाल, इंदौर, ग्वालियरऔर जबलपुर में होगी।पहले इसकी परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर 2023 को होना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे टाल दिया गया था, अब यह परीक्षा 25 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक एक सत्र में निर्धारित की जाएगी।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/SSEM_2023_Vigyapti_Dated_23_02_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews