नीट पीजी पर बड़ी अपडेट, MCC ने जारी किया काउन्सलिंग का शेड्यूल, 17 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन, जानें डिटेल 

नीट पीजी काउन्सलिंग का शेड्यूल जारी हो चुका है। राउन्ड-1 के लिए चॉइस फिलिंग 8 नवंबर से 17 नवंबर तक चलेगी
neet ug 2024

NEET PG 2024: मेडिकल काउन्सलिंग कमिटी ने नीट पीजी काउन्सलिंग की तारीख घोषित कर दी कर है। विस्तृत शेड्यूल जारी हो चुका है। चार राउन्ड में नेशनल एलिजिबिलिटी एन्ट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट काउन्सलिंग का आयोजन एमसीसी करेगा। पहले राउन्ड के लिए 17 नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं राउन्ड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन 4 दिसंबर से शुरू होंगे।

नीट पीजी राउन्ड-1 काउन्सलिंग के लिए चॉइस फिलिंग 8 नवंबर से 17 नवंबर तक चलेगी। 18 से 19 नवंबर से सीट अलॉटमेंट प्रोसेस चलेगा। 20 नवंबर सीट आवंटन के परिणाम घोषित होंगे। 21 नवंबर से 27 नवंबर के बीच छात्रों को कॉलेज/मेडिकल संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। वेरिफिकेशन प्रक्रिया 28 से 29 नवंबर तक रहेगी।

राउन्ड-2 काउन्सलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें (NEET PG Counselling Schedule) 

राउन्ड-2 काउन्सलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर 2024 है। 5 से 9 दिसंबर तक उम्मीदवार चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। 10 से 11 दिसंबर तल सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया होगी, जिसके रिजल्ट 12 दिसंबर को घोषित होंगे। 13 से 20 दिसंबर रिपोर्टिंग की अवधि होगी। 21 और 22 दिसंबर तक सत्यापन प्रक्रिया चलेगी।

राउन्ड-3 काउन्सलिंग का शेड्यूल (NEET PG Round-3 Counselling Schedule)

नीट पीजी राउन्ड-3 पंजीकरण प्रक्रिया 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। 27 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच चॉइस फिलिंग की सुविधा जारी रहेगी। 2 से 3 जनवरी सीट आवंटन प्रक्रिया चलेगी, परिणाम 4 जनवरी को जारी होंगे। 6 से 13 जनवरी के बीच रिपोर्टिंग करनी होगी। सत्यापन की तिथि 14 और 15 जनवरी है।

ऐसे चेक करें शेड्यूल (Steps to Check)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नीट पीजी टैब पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। काउन्सलिंग शेड्यूल के ऑप्शन को चुनें।
  • पीडीएफ़ फाइल खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें। फिर डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप पीडीएफ़ फाइल का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews