RRB ग्रुप-D भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, अहम नोटिस जारी, अब उम्मीदवार 13 मार्च तक उठा पाएंगे इस सुविधा का लाभ

रेलवे ने आरआरबी ग्रुप-डी उम्मीदवारों को राहत दी है। आवेदन और करेक्शन विंडो की तारीख आगे बढ़ा दी है। आइए जानें अब कौन और कब तक फॉर्म भर सकते हैं?
railway recruitment 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप-डी वैकेंसी को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 1 मार्च 2025 तक आरआरबी के क्षेत्रीय ऑफ़िशियल वेबसाइट (एमपी के लिए https://rrbbhopal.gov.in/) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 थी।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए 3 मार्च 2025 तक का समय दिया जाएगा। इससे फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2025 थी।

13 मार्च तक करें आवेदन में सुधार

आरआरबी लेवल 1 भर्ती लिए करेक्शन विंडो 10 दिनों तक खुला रहेगा। उम्मीदवार 4 मार्च से लेकर 13 मार्च 2025 तक आवेदन पत्र में बदलाव या सुधार कर पाएंगे। अकाउंट क्रीऐट करते समय फॉर्म में दर्ज की गई जानकारी और चयनित रेलवे के विकल्प में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

32 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती अभियान के तहत वैकेंसी की संख्या 32438 है। रेलवे ने 22 जनवरी 2025 को भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके लिए दसवीं पास या आईटीआई योग्यता या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews