JEE Main एग्जाम पर 3 बड़ी अपडेट, 28 से 30 जनवरी के लिए एडमिट कार्ड जारी, महाकुंभ के कारण परीक्षा केंद्र बदला, देखें खबर 

जेईई मेंस परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगी। इसमें दो पेपर शामिल होंगे। 28 से 30 जनवरी के हॉल टिकट का लिंक एक्टिव हो चुका है।
jee main

जेईई मेंस परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए तीन बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 28, 29 और 30 जनवरी को आयोजित होने वाली जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  इसके अलावा एजेंसी में परीक्षा केंद्रों में भी बदलाव किया है। बेंगलुरू में स्थित एक केंद्र की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है।

उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड का महत्वपूर्ण होता है। इसके बिना एग्जाम हॉल (JEE Main 2025 Admit Card) में एंट्री नहीं मिलती। प्रवेश पत्र में उम्मीदवारों  का नाम, रोल नंबर, पर्सनल जानकारी, परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता और महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश उपलब्ध होते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

महाकुंभ के कारण प्रयागराज में नहीं होगी परीक्षा

23 जनवरी को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के परीक्षा केंद्रों को नजदीकी शहर वाराणसी में शिफ्ट कर दिया है। महाकुंभ के कारण प्रयागराज यूपी में भारी भीड़ है। जिसके कारण छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में परेशानी हो रही थी। इसलिए एनटीए ने परीक्षा केंद्रों में बदलाव करने का फैसला लिया है।

यहां रद्द हुई परीक्षा

बुधवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 22 जनवरी को आयोजित हुई बेलमर ईस्टेट, जिला नागासांड्रा मेन रोड, बेंगलुरू, कर्नाटक में आयोजित हुई परीक्षा को रिशेड्यूल किया है। यह कदम तकनीकी गड़बड़ियों के कारण उठाया है। अब एग्जाम  28 या 29 जनवरी को होगा। इसमें 114 प्रभावित उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। नए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews