सरकारी नौकरी: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 पदों पर निकली भर्ती, 40 हजार रुपये वेतन, 21 नवंबर तक करें आवेदन

एनएचएम बिहार ने 4500 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
BPSSC Steno ASI Recruitment 2024

Bihar CHO Recruitment 2024: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), बिहार ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी  है। अधिसूचना के मुताबिक इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 नवंबर शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 4500 है। जिसमें से जनरल के लिए 979, ईडब्ल्यूएस के लिए 245, एससी के लिए 1243, एसटी के लिए 55, ईबीसी के लिए 1170, बीसी के लिए 640 और डब्ल्यूबीसी के लिए 168 पद खाली हैं। स्टेट हेल्थ सोसायटी, बिहार भर्ती की संख्या बढ़ा या घटा सकता है।

कौन भर सकता है फॉर्म? (NHM Bihar Vacancy)

बीएससी (नर्सिंग)/ पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग)/ जनरल नर्स एंड मिडवाइफ (GNM) पास ऐसे उम्मीदवार जिन्होनें कम्युनिटी हेल्थ में सर्टिफिकेट कोर्स पूरा किया है, वे आवेदन कर सकते हैं। अक्टूबर 2024 तक जनरल/ ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष और पुरुषों की 42 वर्ष होनी चाहिए है। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी। ईबीसी/बीबी पुरुष उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन (Bihar Sarkari Naukari)

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। न्यूनतम योग्यता अंक 30% है। चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर नियुक्ति के बाद 40,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

आवेदन करने के लिए जनरल /ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी उम्मीदवारों को 500 शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews