सरकारी नौकरी 2024: ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका, लाइसेंस इंस्पेक्टर के 178 पदों पर निकली भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

बीएमसी ने लाइसेंस इंस्पेक्टर के 178 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर है। 
CGPSC Recruitment 2026

BMC Recruitment 2024:  बृहनमुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में लाइसेंस इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। 19 अक्टूबर 2024 तक इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। कैंडिडेट्स को आवेदन करने से पहले ऑफिशियलनोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 178 है। जिसमें से  जनरल के लिए 60,  महिलाओं के लिए 53,  भूत पूर्व सैनिक के लिए 27, परियोजना पीड़ित के लिए 9, भूकंप पीड़ित के लिए तीन, खिलाड़ी के लिए 9 अंशकालिक सनातन के लिए 17 पद खाली हैं।

चयन प्रक्रिया (BMC License Inspector Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित  परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। परीक्षा की अवधि 1 घंटे होगी। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा की एक हफ्ते पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अपडेट के लिए अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल  वेबसाइट portal.mcgm.gov.in विजिट करते रहें।

पात्रता और वेतन (Eligibility and Salary)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी क्षेत्र से 40% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 साल पिछड़ा वर्ग/स्पोर्ट्स/अनाथ के लिए 43 साल, एक्स सर्विसमैन/पीडबल्यूडी के लिए 45 साल और पार्ट टाइम ग्रेजुएट के लिए 55 साल है। नियुक्ति के बाद 29000 रुपए से लेकर 93200 रुपए प्रतिमाह  वेतन मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया (BMC Recruitment Application Process)

आवेदन करने के लिए जनरल और अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 900 रुपए है। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल  वेबसाइट portal.mcgm.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर करियर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • पोस्ट इंस्पेक्टर एप्लीकेशन के लिंक पर जाएं। नया पेज खुलेगा।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर जाएं और आवेदन पत्र भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews