BMHRC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन, फीस, चयन प्रक्रिया और पात्रता जानें 

बीएमएचआरसी ने 60 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन विंडो एक्टिव कर दिया है। आरक्षित और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
BMHRC Recruitment 2026

आईसीएमआर-भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती (BMHRC Recruitment) निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति नर्सिंग ऑफिसर, ट्यूटर, टेक्नीशियन, पर्सनल असिस्टेंट, मेडिकल अटेंडेंट, इंजीनियर, फार्मासिस्ट समेत विभिन्न पदों पर होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तारीख 16 अक्टूबर शाम 5:00 बजे है। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध होगी।

फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 590 रुपये के साथ एप्लीकेबल ट्रांजेक्शन या प्लेटफार्म शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/PwBD/महिला और एक्स सर्विसमैन को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। रिक्त पदों की संख्या कुल 66 है। ग्रुप बी के लिए 31 और ग्रुप सी के लिए 35 वैकेंसी है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। संबंधित विषय में बीई/बीटेक/बीएससी नर्सिंग/डिप्लोमा/12वीं आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए एक से 2 1 साल का अनुभव होना चाहिए। टेक्नीशियन मेडिकल/नॉन मेडिकल, फार्मासिस्ट, स्टोर इंचार्ज, स्टोर पर्सनल, असिस्टेंट, अटेंडेंट मेडिकल और इंसीनरेटर ऑपरेटर के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। बाकी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। पात्रता से संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा। केवल पर्सनल असिस्टेंट के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। कोई भी इंटरव्यू आयोजित नहीं होगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें कुछ 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 120 मिनट होगी। इसमें दो सेक्शन शामिल होंगे, प्रत्येक 50 अंक का होगा। सेक्शन बी में सब्जेक्ट संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। एग्जाम भोपाल, नई दिल्ली और नागपुर में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पर्सनल असिस्टेंट स्किल टेस्ट का आयोजन होगा।

कितना होगा वेतन?

  • इंजीनियर सिविल, ट्यूटर नर्सिंग, और नर्सिंग ऑफिसर – लेवल 7 के तहत 44,900 से लेकर 1,42,400 रुपये
  • बाकी ग्रुप बी पदों के लिए-  35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक
  • टेक्नीशियन नॉन मेडिकल, टेक्नीशियन मेडिकल, फार्मासिस्ट और स्टोर इंचार्ज के लिए- 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक
  • स्टोर कीपर और पर्सनल असिस्टेंट-  25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक
  • अटेंडेंट मेडिकल और इंसीनरेटर ऑपरेटर- 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews